[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना में हुआ बाबा हरिदास के मेले का आयोजन:श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर मांगी मन्नत, पहलवानों ने दिखाया दमखम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसिंघाना

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना में हुआ बाबा हरिदास के मेले का आयोजन:श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर मांगी मन्नत, पहलवानों ने दिखाया दमखम

सिंघाना में हुआ बाबा हरिदास के मेले का आयोजन:श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर मांगी मन्नत, पहलवानों ने दिखाया दमखम

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना के बनवास मे मंगलवार को रंगोत्सव के अवसर पर बाबा हरिदास जी मंदिर परिसर में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मंदिर में दोपहर से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया, जो दिन ढलने तक जारी रहा।

पुजारी अशोक स्वामी ने बताया कि होली के दूसरे दिन प्रतिवर्ष बाबा हरिद्वार के वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु आकर मंदिर में बाबा के प्रतिमा के सामने माथा टेक खुशहाली की कामना करते हैं। इसके अलावा मान्यता के अनुसार बाबा के मंदिर में पशुओं के दुधारू होने पर दही का भोग लगाया जाता है। बाबा वार्षिकोत्सव पर बनवास, माकड़ों, हुकमा की ढाणी, सातङिया, मोई, पिठौला की ढाणी, थली, बाग की ढाणी, इश्कपूरा सहीत आसपास के गांवों के हजारों महिला व पुरुषों ने बाबा के मंदिर में आकर धोक लगाई।

इसके अलावा मंदिर की मान्यता के अनुसार जात जडूले भी उतरवाए गए। मंदिर में गांव से आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा दही का भोग भी लगाया गया। मेले में डफ मंडली ने एक से एक बढ़कर होली के रसिया की प्रस्तुति दी गई। मेला कमेटी की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया, जिसमें आसपास के अलावा पड़ोसी राज्य हरियाणा के पहलवानों ने भी भाग लिया।

मेला कमेटी की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले पहलवानों को नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व रात्रि को मंदिर परिसर में भव्य जागरण का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोग गायक कलाकारों की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। मेले में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर पुलिस की ओर से जाब्ता तैनात किया गया, एचसी राजेश कुमार मय जाब्ते के मेले में तैनात रहे।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर नरेश राजौरा, डॉ अनुराग नेहरा, बिहारी लाल कुमावत, राजकुमार शर्मा, संतोष सैनी, नरेंद्र स्वामी, अशोक स्वामी, दीनदयाल स्वामी, लक्ष्य जांगिड़, शिवम जांगिड़, योगेश जांगिड़, राजवीर पंडित, बृजेश कुमार जांगिड़ ओम प्रकाश नेहरा, बिजेश कुमार जांगिड़ सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet