[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में किराना दुकानदार पर जानलेवा हमला:चायपत्ती बेचने आए व्यापारियों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गर्दन पर लगे 80 टांके


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में किराना दुकानदार पर जानलेवा हमला:चायपत्ती बेचने आए व्यापारियों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गर्दन पर लगे 80 टांके

सीकर में किराना दुकानदार पर जानलेवा हमला:चायपत्ती बेचने आए व्यापारियों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गर्दन पर लगे 80 टांके

सीकर : सीकर जिले के ग्रामीण इलाके में एक किराना दुकानदार पर चायपत्ती बेचने वाले व्यापारी और उसके साथियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया जो एसके हॉस्पिटल में एडमिट है। घटना के विरोध में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस, सीकर में विरोध-प्रदर्शन किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

हमले में गंभीर रूप घायल हुए दुकानदार शीशराम।
हमले में गंभीर रूप घायल हुए दुकानदार शीशराम।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने बताया- घटना गोठड़ा तगेलान में शुक्रवार सुबह 9 बजे की है। दुकानदार शीशराम निवासी गोठड़ा तगेलान (सीकर) अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इस दौरान चायपत्ती बेचने वाला व्यापारी संदीप सिंह उसकी दुकान पर आया और शीशराम को चायपत्ती बेचने की बात कही। तब शीशराम ने कहा कि उसने (चायपत्ती व्यापारी) ने पहले ही खराब साबुन दे दी थी जिसे वह वापस ले जाए।

इस बात को लेकर व्यापारी संदीप सिंह ने शीशराम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद संदीप ने अपने चार साथियों को बुलाया चाकूओं से शीशराम पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शीशराम के कान के पास, गर्दन, बाएं हाथ की कलाई और पेट पर गहरे चाकू के घाव लगे। खून से लथपथ शीशराम को ग्रामीणों ने चीख-पुकार पुकार सुनकर बचाया। इसके बाद घायल दुकानदार को तुरंत एसके ट्रॉमा सेंटर में एडमिट कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं, ग्रामीणों ने हमलावरों को पकड़ लिया। जिनकी पहचान संदीप सिंह, भवानी सिंह, कुंदन सिंह, राज सिंह और सुनिल जांगिड़ के रूप में हुई। ग्रामीणों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है पुलिस ने मिलीभगत कर आरोपियों को शाम को हो छोड़ दिया। ग्रामीण ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस में 3 दिन में आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कारवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad