[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोहड़ में डूबने से 13 साल के बच्चे की मौत:5 से 7 फीट पानी था, दोस्तों के साथ नहाने गया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जोहड़ में डूबने से 13 साल के बच्चे की मौत:5 से 7 फीट पानी था, दोस्तों के साथ नहाने गया था

जोहड़ में डूबने से 13 साल के बच्चे की मौत:5 से 7 फीट पानी था, दोस्तों के साथ नहाने गया था

खंडेला : सीकर के खंडेला इलाके में अपने दोस्तों के साथ जोहड़ में नहाने गए 13 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बाहर खड़े उसके साथियों ने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही बच्चे को बाहर निकाला और हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर खंडेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

थानाधिकारी इंद्रप्रकाश यादव के अनुसार- घटना शाम को थाना इलाके में होद गांव से बुधसिंह की ढाणी के बीच स्थित जोहड़ की है। होद गांव के तीन से चार बच्चे वहां नहाने के लिए गए थे। 13 साल का अभिषेक उर्फ गणेश पुत्र सुभाष निवासी होद सबसे पहले नहाने के लिए जोहड़ में गया। लेकिन वह डूबने लगा। उसके बाहर खड़े साथियों ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकालकर अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

5 से 7 फीट तक पानी था

जोहड़ में 5 से 7 फीट तक पानी था, जिसमें डूबने से बच्चे की मौत हो गई। 2 दिन पहले ही स्थानीय एसडीएम अर्चना बुगालिया ने बारिश के सीजन में जोहड़,नालों,नदी के पास न जाने के लिए चेतावनी जारी की थी। इसके बावजूद बच्चे वहां नहाने के लिए गए और यह हादसा हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad