छात्राओं के उत्पीड़न पर SFI का विरोध:उड़ीसा में छात्रा की आत्महत्या के बाद SBD कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
छात्राओं के उत्पीड़न पर SFI का विरोध:उड़ीसा में छात्रा की आत्महत्या के बाद SBD कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रुस्तम अली खान
सरदारशहर : उड़ीसा के फकीर मोहन कॉलेज में एक छात्रा द्वारा उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या की घटना के बाद देशभर में कैंपस सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इस मामले में चूरू के एसबीडी राजकीय कॉलेज सरदारशहर के छात्रों ने राष्ट्रपति को प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है।
SFI के जिला सचिव संदीप ने कहा- देश के विभिन्न कैंपस में छात्राओं के उत्पीड़न और दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने मांग की है कि सरकार इस विषय पर नया कानून बनाए। इससे शैक्षणिक संस्थानों में छात्राएं सुरक्षित महसूस कर सकेंगी। इसके साथ ही उड़ीसा की घटना में शामिल अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए, जिससे ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। ज्ञापन सौंपने के दौरान अंकिता, मोनिका, सुनीता, पूनम, कोमल, अनुष्का, भरतराज बरोड़ और रामबाबू मीणा मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043750


