[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरी कलां पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, घसेड़ा में शराब ठेके के पास मारपीट करने वाला आरोपी भी शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरी कलां पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, घसेड़ा में शराब ठेके के पास मारपीट करने वाला आरोपी भी शामिल

पचेरी कलां पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, घसेड़ा में शराब ठेके के पास मारपीट करने वाला आरोपी भी शामिल

बुहाना : पुलिस थाना पचेरी कलां ने तीन बदमाशों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत द्वारा जिले के एचएस, आदतन अपराधी व बदमाशों को चैक करने एवं उनके खिलाफ कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में पुलिस थाना पचेरी कलां द्वारा तीन बदमाशों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। गठित पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि सोहली रोड़ पर हिस्ट्रीशीटर विनोद ऊर्फ टाईगर के खेत में बने मकान के पास कुछ लड़के लड़ाई झगड़ा कर रहे है जो बदमाश प्रवृति के हो सकते है। पुलिस को देखकर 3-4 लड़के मौके से भाग गये एवं शेष तीन युवक कुलदीप पुत्र मनीराम निवासी सोहली, अमित पुत्र सुरेश निवासी भालोठ तथा मोहित पुत्र महेश निवासी वार्ड न- 05 बुहाना को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमित के खिलाफ घसेडा गांव में शराब ठेके के पास हुई मारपीट मामले में बुहाना थाने में प्रकरण दर्ज है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin