[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में उमराह गई महिला के घर दिनदहाड़े चोरी:लाखों के जेवरात और नकदी लेकर चोर फरार; पुलिस जांच में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में उमराह गई महिला के घर दिनदहाड़े चोरी:लाखों के जेवरात और नकदी लेकर चोर फरार; पुलिस जांच में जुटी

सीकर में उमराह गई महिला के घर दिनदहाड़े चोरी:लाखों के जेवरात और नकदी लेकर चोर फरार; पुलिस जांच में जुटी

सीकर : सीकर में उद्योग नगर थाना क्षेत्र में पिपराली रोड स्थित अक्सा मस्जिद के पास एक सूने मकान में चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान के ताले तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद इरफान ने बताया कि चोरी का शिकार हुआ मकान उनकी बहन का है, जो वर्तमान में उमराह के लिए विदेश गई हुई हैं। वह मकान की देखरेख करते हैं और वहीं रहते हैं। 13 जुलाई को सुबह करीब 6 बजे वह अपने काम पर गए थे। शाम 6:30 बजे जब वापस लौटे तो मकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।

अब देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS…

गली में लगे सीसीटीवी में 3 चोर दिखाई दिए हैं।
गली में लगे सीसीटीवी में 3 चोर दिखाई दिए हैं।
चोरी के बाद घर में बिखरा हुआ सामान
चोरी के बाद घर में बिखरा हुआ सामान

चोर मकान से सोने-चांदी के जेवरात, 4 लाख कैश व अन्य सामान चोरी कर ले गए। जेवरात की कीमत 10 लाख से अधिक है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में संदिग्धों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin