[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गुढ़ागौड़जी : पुलिस ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के आरोपी थाने के हिस्ट्रीशीटर को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी बड़ की ढाणी तन गुढ़ा बावनी निवासी रोहित महला पिछले एक महीने से फरार चल रहा था। आरोपी पर दस हजार का इनाम था।

पुलिस के अनुसार एक महीने पहले भौड़की निवासी रोहित उर्फ जोनी पुत्र छोटूराम ने रिपोर्ट दी थी कि 10 जून शाम को वह जाखल निवासी विकास, भौड़की निवासी अजय, गोदारा की ढाणी भौड़की निवासी आशीष व हमीरी कलां निवासी अक्षत के साथ एक स्विफ्ट – गाड़ी में सांवरिया सेठ जा रहे थे। यह गाड़ी महला की ढाणी तन भौड़की के अंकित कुमार से मांग कर लाए थे। इसमें जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था। रास्ते में पाबू धाम से पहले गाड़ी को जीपीएस से बंद कर दिया गया। इस दौरान वहां दो कैम्पर गाड़ियां आई और हमारी गाड़ी को टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियों से 10-12 युवक थे। उनके हाथों में धारदार कुल्हाड़ी और तलवार, एक के हाथ में पिस्टल थी। उन्होंने उन पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे उसे, आशीष और अक्षत को चोटें आई। चिल्लाने पर पड़ोसी आए तो आरोपी गाड़ियों में बैठकर भाग गए।

मारपीट करने वालों में रोहित महला की बड़ की ढाणी, विजय उर्फ टाइगर निवासी हुक्मपुरा, बबलू शूटर निवासी ओजटु, गफार उर्फ शेरा निवासी किठाना, अंकित राजपूत कारी, नागेश उर्फ नागेन्द्र धमोरा, वीरेंद्र उर्फ कालू निवासी नाटास, विकास उर्फ विकी स्वामी खरबासों की ढाणी तथा चार पाच अन्य थे। इस मामले में किठाना निवासी गफ्फार उर्फ शेरा को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। रोहित महला को पुलिस झुंझुनूं जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin