[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने खेतड़ी नगर में चलाया पर्यावरण संरक्षण का अभियान, किया पौधारोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने खेतड़ी नगर में चलाया पर्यावरण संरक्षण का अभियान, किया पौधारोपण

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने खेतड़ी नगर में चलाया पर्यावरण संरक्षण का अभियान, किया पौधारोपण

खेतड़ी नगर : राष्ट्रीय जाट महासंघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल के तहत खेतड़ी नगर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम खेतड़ी नगर की जाट धर्मशाला परिसर में आयोजित हुआ, जहां महासंघ के खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज श्योराण एवं शमशेर चौधरी के सानिध्य में पौधारोपण कर पर्यावरण पखवाड़ा मनाया गया। इस मौके पर महासंघ के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के छायादार व फलदार पौधे लगाए। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था।

पौधारोपण के उपरांत सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर शपथ ली कि वे अपने-अपने गांवों में अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर एक बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान को गति देने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में यह तय किया गया कि जाट महासंघ प्रत्येक गांव में अभियान चलाकर लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करेगा। स्कूल, पंचायत भवन, गौशाला, मंदिर परिसर जैसी सार्वजनिक जगहों पर भी पौधे लगाए जाएंगे और उनकी देखरेख सुनिश्चित की जाएगी।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में ब्लॉक उपाध्यक्ष शीशराम भगासरा, ब्लॉक महासचिव सुमेश बलवदा, उपाध्यक्ष हरपाल सिंह गजराज, सचिव उम्मेद गजराज, राहुल कुमार, घीसाराम, सुमेर सिंह, राजेश कुमार, आजाद सिंह, रामजीलाल, घनश्याम एवं सुरेन्द्र कुमार ने सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया। पदाधिकारियों ने यह संदेश दिया कि “एक पेड़ सौ पुत्र समान” की भावना को अपनाकर ही भावी पीढ़ी को स्वच्छ व हरित पर्यावरण प्रदान किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी ली।

Related Articles