[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बारिश से स्कूल में जमा पानी बना परेशानी:खेतड़ी के ढाणी मीनावाली के राजकीय स्कूल में जलभराव, छात्रों को आवागमन में दिक्कत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बारिश से स्कूल में जमा पानी बना परेशानी:खेतड़ी के ढाणी मीनावाली के राजकीय स्कूल में जलभराव, छात्रों को आवागमन में दिक्कत

बारिश से स्कूल में जमा पानी बना परेशानी:खेतड़ी के ढाणी मीनावाली के राजकीय स्कूल में जलभराव, छात्रों को आवागमन में दिक्कत

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के संजयनगर पंचायत स्थित ढाणी मीनावाली के राजकीय स्कूल में बारिश का पानी भर गया है। शनिवार को इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्कूल का भवन काफी पुराना है। मरम्मत के अभाव में बारिश के दौरान चार कमरों की छत से पानी टपकता है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से स्कूल परिसर में जलभराव हो जाता है।

रात में हुई बारिश के कारण स्कूल में पानी भर गया। सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे, तो उन्हें पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल की मरम्मत के लिए उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया था। लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे स्कूल के सामने आंदोलन करेंगे। विरोध प्रदर्शन में करणी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी, हरिसिंह, बनवारीलाल, पूर्ण सिंह, टींकू सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22