[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के युवा ने अमेरिका में लहराया तिरंगा:आदेश गरसा को 400 मीटर रिले में गोल्ड, 100 मीटर में ब्रॉन्ज मिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं के युवा ने अमेरिका में लहराया तिरंगा:आदेश गरसा को 400 मीटर रिले में गोल्ड, 100 मीटर में ब्रॉन्ज मिला

झुंझुनूं के युवा ने अमेरिका में लहराया तिरंगा:आदेश गरसा को 400 मीटर रिले में गोल्ड, 100 मीटर में ब्रॉन्ज मिला

खेतड़ी : अमेरिका के अलबामा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एथलेटिक्स गेम्स में झुंझुनूं जिले के मुरादपुर गांव के आदेश गरसा ने भारत और राजस्थान पुलिस का नाम रोशन किया है। उन्होंने 400 मीटर रिले में गोल्ड और 100 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यह टूर्नामेंट 25 जून से 9 जुलाई तक आयोजित हुआ। जिसमें आदेश ने राजस्थान पुलिस का प्रतिनिधित्व किया।

आदेश वर्तमान में अजमेर पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से एनआईएस पटियाला में कोच अमरवीर सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके नाम राष्ट्रीय स्तर पर तीन गोल्ड और एक ब्रॉन्ज तथा राज्य स्तर पर पांच गोल्ड और एक सिल्वर मेडल हैं।

शनिवार को जब आदेश अपने गांव लौटे, तो ग्रामीणों ने उन्हें माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, नौरंग डांगी,थानाधिकारी रामसिंह यादव, झाबरमल्ल, खेमचंद, सरपंच सुभाष गरसा, नरेंद्र डैला, देशराज ठेकेदार, सूरत सिंह, छैलूराम, रामकृष्ण, नरेंद्र शर्मा, लक्ष्मण, हरिकृष्ण, लीलावती यादव, महेंद्र गरसा, मेवा सिंह, अशोक कुमार, होशियार सिंह, विद्याधर गरसा, अमरसिंह नेहरा, डॉ हरिसिंह, सत्यवीर धायल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

व्याख्याता सियाराम दायमा ने कहा कि आज के युवा मोबाइल की लत के कारण खेलों से दूर हो रहे हैं। आदेश की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22