[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी यूनिवर्सिटी में SFI का विरोध-प्रदर्शन:डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की डेडलाइन बढ़ाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शेखावाटी यूनिवर्सिटी में SFI का विरोध-प्रदर्शन:डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की डेडलाइन बढ़ाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी दी

शेखावाटी यूनिवर्सिटी में SFI का विरोध-प्रदर्शन:डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की डेडलाइन बढ़ाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी दी

सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी के कॉमर्स कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया के तहत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की लास्ट डेट बढ़ाने की मांग को लेकर SFI ने यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन किया। SFI ने कॉलेज प्रिंसिपल को कॉलेज आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर डेट आगे बढ़ाने की मांग की।

कॉलेज प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपते हुए।
कॉलेज प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपते हुए।

एसएफआई के यूनिवर्सिटी सचिव दिनेश चौधरी ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर के लिए सरकारी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। जिसमें आज डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि थी। लेकिन बारिश के मौसम के कारण कई विद्यार्थी समय पर कॉलेज नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके अलावा, एक साथ भीड़ जमा होने से सभी विद्यार्थियों के फॉर्म जमा नहीं हो पा रहे। इसलिए फार्म की तारीख आगे बढ़ानी चाहिए।

यूनिवर्सिटी के बाहर धरने पर बैठे स्टूडेंट्स।
यूनिवर्सिटी के बाहर धरने पर बैठे स्टूडेंट्स।

छात्र नेता देवराज हुड्डा व राजू बिजारणियां ने कहा- अगर फार्म की तारीख आगे नहीं बढ़ाई गई तो उग्र विरोध प्रदर्शन होगा। इस मौके पर SFI के जिला उपाध्यक्ष सुनील गोदारा, शहर इकाई अध्यक्ष यश सोनी, राहुल सैनी, रविंद्र, हर्षिल, सुजल सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77