[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जलभराव बना मुसीबत, छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जलभराव बना मुसीबत, छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी

जलभराव बना मुसीबत, छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी

खेतड़ीनगर : कॉपर की जगदंबा मार्केट के पास स्थित आवासीय कॉलोनी में बारिश के पानी ने लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। कॉलोनी में रहने वाले परिवारों के साथ-साथ पास में संचालित निजी स्कूल के छात्र-छात्राएं भी भारी जलभराव की समस्या से परेशान हैं। विद्यालय के मुय द्वार से लेकर जगदंबा मार्केट तक सड़क पूरी तरह पानी में डूबी हुई है। राहगीरों, स्कूली बच्चों और अभिभावकों को गंदे पानी और कीचड़ के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है। कई बच्चों के कपड़े और जूते भीग रहे हैं, जिससे अभिभावकों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो केसीसी प्रशासन और न ही ग्राम पंचायत गोठड़ा इस समस्या के समाधान को लेकर कोई ठोस कदम उठा रही है। हर साल बरसात के मौसम में यही स्थिति बनती है, लेकिन आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। पिछले कुछ दिनों की भारी बारिश के कारण विद्यालय के सामने की सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है। गंदा पानी, कीचड़ और फिसलन के चलते विशेषकर छोटे बच्चों को विद्यालय पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad