[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में महिला से लूट मामला:सीएम सचिवालय के पास सेंट्रल पार्क में वारदात, खाचरियावास ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में महिला से लूट मामला:सीएम सचिवालय के पास सेंट्रल पार्क में वारदात, खाचरियावास ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

जयपुर में महिला से लूट मामला:सीएम सचिवालय के पास सेंट्रल पार्क में वारदात, खाचरियावास ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

जयपुर : जयपुर में सेंट्रल पार्क में एक महिला से लूट की घटना को लेकर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सचिवालय और हाई कोर्ट के समीप हुई इस घटना ने राजधानी को हिलाकर रख दिया है। खाचरियावास ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष में प्रदेश में लूट, डकैती, बलात्कार और अपहरण की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी है कि वे प्रदेश में ऐसे सुरक्षा उपाय करें, जिससे लोग सुरक्षित महसूस करें।

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि थानों और सरकारी विभागों में अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े जा रहे हैं। सेंट्रल पार्क की घटना से राजधानी की महिलाओं में डर का माहौल है। लोग हाईवे और शहरों में परिवार के साथ निकलने से डर रहे हैं। खाचरियावास ने कहा कि सड़कों पर खड्डे हो रहे हैं और बारिश में पानी बहने से लोगों की मौतें हो रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन मुद्दों पर जवाब मांगा है। साथ ही कहा कि हर मामले में मुख्यमंत्री की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad