[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्मार्ट मीटर से बिजली बिल डेढ़ गुना बढ़ने का आरोप:सावर के भानीपुरा में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

स्मार्ट मीटर से बिजली बिल डेढ़ गुना बढ़ने का आरोप:सावर के भानीपुरा में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

स्मार्ट मीटर से बिजली बिल डेढ़ गुना बढ़ने का आरोप:सावर के भानीपुरा में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सरदारशहर : सरदारशहर के कुसुमदेसर सावर गांव के ग्रामीणों ने आज तहसील कार्यालय पहुंचकर स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और तहसीलदार प्रतिनिधि को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर यह ‘लूट की दुकान’ बंद नहीं हुई तो आर-पार का संघर्ष छेड़ा जाएगा।

कॉमरेड बलवीर भारती के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। भारती ने कहा कि क्षेत्र में हाल ही में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई है, जो गरीब उपभोक्ताओं के लिए भारी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनियां गरीबों की जेब पर डाका डाल रही हैं।

बिल पेमेंट लेट होने पर मीटर उतार लेते हैं कर्मचारी

ग्रामीणों ने बताया- जहां स्मार्ट मीटर लगे हैं, वहां बिजली के बिल मौजूदा मीटरों की तुलना में डेढ़ गुना तक बढ़ रहे हैं। इसके अलावा अगर मीटर खराब होता है तो उपभोक्ताओं को 2500 रुपये तक की रसीद कटानी पड़ती है। इतना ही नहीं, बिल जमा करने में थोड़ी सी देर होने पर भी कंपनी कर्मचारी मीटर तुरंत उतार ले जाते हैं।

इस मौके पर बजरंग भाम्भू, सुभाष गोस्वामी, रामियो जाट, भालाराम मिल, रमेश गुसाईं, नरसी राजपूत, सांवरमल बुडानिया, अशोक भोभिया, बजरंग समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर स्मार्ट मीटर लगाने की योजना वापस नहीं ली गई तो क्षेत्र में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने सरकार से तत्काल प्रभाव से स्मार्ट मीटर योजना को बंद करने की मांग की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin