[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बोघेरा स्कूल में मृत मोर मिला:स्टूडेंट पुलिस कैडेट ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, फूलों से सजाकर निकाली अंतिम यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

बोघेरा स्कूल में मृत मोर मिला:स्टूडेंट पुलिस कैडेट ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, फूलों से सजाकर निकाली अंतिम यात्रा

बोघेरा स्कूल में मृत मोर मिला:स्टूडेंट पुलिस कैडेट ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, फूलों से सजाकर निकाली अंतिम यात्रा

सरदारशहर : सरदारशहर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोघेरा में मृत मिले राष्ट्रीय पक्षी मोर को स्टूडेंट पुलिस कैडेट ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर विदाई दी। छात्रों ने मोर की पार्थिव देह को फूलों से सजाया और अंतिम यात्रा निकाली। इस दौरान विद्यालय प्राचार्य आशा राम पांडर, एसपीसी प्रभारी गोविंद कृष्ण, विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

प्राचार्य आशा राम पांडर ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों में प्रकृति, वन्यजीवों और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना जगाना है। एसपीसी प्रभारी गोविंद कृष्ण ने कहा कि स्टूडेंट पुलिस कैडेट अनुशासन के साथ-साथ समाज और पर्यावरण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं।

उन्होंने छात्रों को बताया कि सभी जीव-जंतु पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके संरक्षण में ही हमारा भविष्य सुरक्षित है। विद्यालय की यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणा बन गई है। यह दर्शाता है कि हमारी संस्कृति में न केवल मनुष्यों बल्कि सभी प्राणियों के प्रति सम्मान और संवेदना का भाव निहित है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin