[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर के VVIP इलाके में महिला को गला दबाकर लूटा:सेंट्रल पार्क में एक घंटे बेहोश पड़ी रही महिला, बदमाश सोने-चांदी के गहने लूटकर भागा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर के VVIP इलाके में महिला को गला दबाकर लूटा:सेंट्रल पार्क में एक घंटे बेहोश पड़ी रही महिला, बदमाश सोने-चांदी के गहने लूटकर भागा

जयपुर के VVIP इलाके में महिला को गला दबाकर लूटा:सेंट्रल पार्क में एक घंटे बेहोश पड़ी रही महिला, बदमाश सोने-चांदी के गहने लूटकर भागा

जयपुर : राजस्थान हाईकोर्ट से करीब 150 मीटर दूर सेंट्रल पार्क में बदमाशों ने महिला को गला और मुंह दबाकर बेहोश कर दिया। फिर 2 सोने की अंगूठी और 1 चांदी की अंगूठी निकाल ले गए। घटना 2 जुलाई को रात करीब 8 बजे हुई। महिला सेन्ट्रल पार्क के वॉकिंग ट्रैक के पाक करीब 1 घंटे तक बेहोश पड़ी रही। लेकिन किसी ने महिला की सुध नहीं ली।

इसके बाद महिला का परिवार सेन्ट्रल पार्क पहुंचा। महिला बेहोश मिली। संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन इलाज चलने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। महिला ही हालत अब ठीक है। लेकिन घटना को लेकर वह डरी हुई हैं। डर यह भी है कि जिस ट्रैक पर हर समय वीवीआईपी, ब्यूरोक्रेट, जज, सचिवालय कर्मचारी घूमते रहते हैं। उस जगह पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। 8 जुलाई को घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद 9 जुलाई को पुलिस की टीम महिला के साथ घटना स्थल की जांच करने पहुंची।

पीड़िता अनुराधा शर्मा अपने साथ हुई वारदात बताते हुए।
पीड़िता अनुराधा शर्मा अपने साथ हुई वारदात बताते हुए।

गेट से बाहर निकलते वक्त हुआ हमला

मामले की जांच कर रहे एएसआई राजकुमार ने बताया- पीड़िता अनुराधा शर्मा (65) निवासी अनीता कॉलोनी बजाज नगर ने अशोक नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता के अनुसार वह रोज की तरह 2 जुलाई को रात 7 से 8 बजे तक सैर के लिए पोलो ग्राउंड गई थीं। सैर पूरी कर हाईकोर्ट के सामने छोटे गेट की ओर से निकल रही थी, तभी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से आकर गला और मुंह दबाया और कुछ सुंघाकर उन्हें बेहोश कर दिया। अनुराधा शर्मा लगभग आधे-एक घंटे तक बेहोश रहीं।

मां ने फोन नहीं उठाया तो बेटा पार्क पहुंचा

अनुराधा के बेटे सारांश शर्मा ने बताया- मां रोज 8:30 बजे तक घर लौट आती हैं। वह नहीं आईं तो उन्हें फोन करता रहा। जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो पार्क पहुंचा। पोलो ग्राउंड के बाहर उनकी कार देखी। इसके बाद पार्क के भीतर खोजबीन की। रात 9 बजे मां को हाईकोर्ट के सामने एक छोटे गेट के पास बेहोशी की हालत में गिरा हुआ पाया।

9 जुलाई को टीम पीड़ित महिला के साथ मौके पर जांच करने पहुंची।
9 जुलाई को टीम पीड़ित महिला के साथ मौके पर जांच करने पहुंची।

बदमाशों ने जोर से गला दबाया

सारांश शर्मा ने बताया- तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हमले के दौरान गला जोर से दबाना बताया, उनको आंतरिक चोटें भी आई हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के समय पार्क में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था और न ही घटनास्थल के पास लाइट की व्यवस्था थी।

बता दें कि अनुराधा शर्मा राजस्थान विद्युत विभाग में सीनियर रिसेप्शनिस्ट थी। वहां से रिटायर हो गई हैं। बेटा प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।

एएसआई राजकुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin