केसीसी के 74 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल पर रहे
हड़ताल पर रहने से खदान में उत्पादन प्रभावित हुआ, भारतीय मजदूर संघ हड़ताल में शामिल नहीं हुआ

खेतड़ी नगर : केन्द्रीय श्रम संघों के आह्वान पर केसीसी व कोलिहान खदान में मान्यता प्राप्त यूनियन केटीएसएस के करीब 74 प्रतिशत स्थाई एवं ठेका कामगार हड़ताल पर रहे। हड़ताल पर रहने से खदान में उत्पादन प्रभावित हुआ। भारतीय मजदूर संघ हड़ताल में शामिल नहीं हुआ।
खेतड़ी तांबा श्रमिक संघ के महामंत्री बिड़दूराम सैनी के नेतृत्व में सुबह प्रथम पारी छह बजे से पहले ही मुख्य गेट पर पहुंच कर हड़ताल के समर्थन में पहुंच गए। वहीं भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री श्यामलाल सैनी के नेतृत्व में हड़ताल के विरोध में कर्मचारियों को कार्य स्थल पर जाने के लिए आह्वान करते हुए नजर आए। केसीसी प्रशासन के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार के खेतड़ी व कोलिहान खदान में प्रथम पारी में करीब 1492 कर्मचारी ड्यूटी पर आने थे, लेकिन 396 कर्मचारी ही आए। प्रथम पारी व जनरल शिफ्ट में करीब 74% कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
केटीएसएस महासचिव बिड्दूराम सैनी ने बताया कि केटएसएस (एटक) श्रमिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने 17 सूत्री राष्ट्रव्यापी, पांच स्थाई कामगारों, 14 ठेका कामगारों व पांच जिले से संबंधित मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। सैनी ने बताया कि राष्ट्रव्यापी मांगों में चार श्रम सहिता को वापस लेने, मजदूरों के पक्ष में कानूनों में संसोधन करने, 26 हजार रुपए न्यूनतम वेतन डीए सहित करने, नौ हजार के साथ डीएईपीएस पेंसन करने, समान काम समान वेतन देने, रोजगार को सृजन करने, सभी सरकारी सार्वजनिक क्षेत्र के पदों को भरना, सभी तीस करोड़ असंगठित कामगारों को सामाजिक सुरखा देना, सभी प्राकृतिक हादसों जलवायू परिर्वतन के नुकसान के लिए फंड बनाने, स्थाई कर्मचारियों के लिए एचसीएल में परफोर्मेस रिर्वाड स्कीम पर विचार विमर्श करके जल्द लागू करने, छुट्टी स्वास्थ्य तथा सर्विस कंडिशन में सुधार करने, ठेका कंपनी में कार्य कर रहे कामगारों को पूर्व में मिल रहे लाभ देने की मांग की। हड़ताल को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा।
इस मौके पर निरंजन लाल चौधरी, राम सिंह शेखावत, गंगासहाय सैनी, बाबूलाल सैनी, विनय त्यागी, एसएन गर्वा, घीसाराम मीणा, मोतीलाल, ओमप्रकाश लांबा, मनोज लांबोरिया, राधा कृष्ण, ख्यालीराम, महेंद्र सिंह, हरि सिंह, राजपाल सैनी, जगदीश प्रसाद मीणा, हजारीलाल, नत्थू मीणा, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।