सीकर में भीम सेना ने निकाली आक्रोश रैली:दलित की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग, बोले- CM का आदेश नहीं मान रहे कलेक्टर
सीकर में भीम सेना ने निकाली आक्रोश रैली:दलित की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग, बोले- CM का आदेश नहीं मान रहे कलेक्टर
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर के नेछवा इलाके में दलित की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर आज सीकर में भीम सेना सहित अन्य संगठनों ने आक्रोश रैली निकाली। रैली सीकर के डाक बंगला से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। यहां आक्रोश रैली में शामिल लोगों ने नारेबाजी भी की। भीम सेना के राष्ट्रीय महासचिव राजेश जोया ने बताया कि सीकर के नेछवा में दलित समाज के छोटेलाल की पुश्तैनी जमीन है। पहले इसका नामांतरण खोलने की एवज में तहसीलदार अविनाश चौधरी ने 5 लाख रुपए की डिमांड की। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मामले से अवगत करवाया गया। ऐसे में तहसीलदार को हटाया गया था।
अब उस जमीन पर नेछवा के ही कुछ भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा किया हुआ है। उस कब्जे को हटाने की मांग को लेकर पहले भी कई बार प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन सीकर के कलेक्टर मुख्यमंत्री के आदेश देने के बावजूद भी वहां से कब्जा नहीं हटवा रहे हैं। ऐसे में हमारी मांग है कि जल्द से जल्द उस जमीन से कब्जा हटाकर दलित को उसकी जमीन दी जाए, वरना बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045682

