[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय सिंह शेखावत का विश्व भारोतोलन प्रतियोगिता व राष्ट्रमंडल खेलों में चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय सिंह शेखावत का विश्व भारोतोलन प्रतियोगिता व राष्ट्रमंडल खेलों में चयन

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय सिंह शेखावत का विश्व भारोतोलन प्रतियोगिता व राष्ट्रमंडल खेलों में चयन

चिड़ावा : चिड़ावा के खुड़ोत गांव के अजय सिंह शेखावत ने एक बार फिर भारतीय भारोत्तोलन टीम में जगह बना ली है। उन्होंने साईं एनआईएस पटियाला में हुए ट्रायल में 88 किलो भारवर्ग में कुल 334 किलो वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। अजय ने स्नैच में 148 किलो और क्लीन-जर्क में 186 किलो का प्रदर्शन किया, जो 38वें राष्ट्रीय खेलों के रिकॉर्ड (321 किलो) से बेहतर है।

वर्तमान में अजय भारतीय सेना की 21वीं राजपूताना राइफल में सूबेदार पद पर हैं और पुणे स्थित आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके कोच लेफ्टिनेंट कर्नल विक्रम सिंह जामवाल हैं। अजय का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड भी मजबूत रहा है। उन्होंने 2019 में समोआ में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप, 2021 में ताशकंद और 2023 में नोएडा में स्वर्ण पदक जीते हैं।

बचपन से ही जुड़ाव

ग्रामीणों के अनुसार, अजय का परिवार फिलहाल जयपुर में रह रहा है। पिता धर्मपाल ने नौ साल की उम्र में अजय को पुणे में खेल प्रशिक्षण दिलवाया था। तब से अजय लगातार सफलता की ओर बढ़ते गए। उनका अगला लक्ष्य ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करना है। उनकी इस उपलब्धि पर खुड़ोत गांव और जिलेभर में खुशी का माहौल है। डाइट चिड़ावा की प्राचार्य सुमित्रा झाझड़िया और स्थानीय खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77