[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो विद्यार्थियों को चार सालों तक हर माह मिलेंगे एक हजार रूपए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दो विद्यार्थियों को चार सालों तक हर माह मिलेंगे एक हजार रूपए

नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के लिए हुआ चयन

झुंझुनूं : जिले के टोंक छिलरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के तहत हुई परीक्षा को उत्तीर्ण करते हुए भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति को प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। संस्था प्रधान संजू नेहरा ने बताया कि स्कूल के कक्षा आठ के छात्र देविंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह तथा निक्की पुत्री महिपाल थोरी ने स्कॉलरशिप स्कीम के तहत आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया और इस स्कॉलरशिप को हासिल करने में सफलता हासिल की है। अब इन दोनों विद्यार्थियों को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा चार सालों तक हर माह के एक हजार रूपए, यानि कि सालाना 12 हजार और चार साल में कुल 48 हजार रूपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जो कि दोनों विद्यार्थियों के अकाउंट में सीधे जमा होगी। यह स्कॉलरशिप इसलिए दी जाती है कि कक्षा आठ के बाद मेधावी विद्यार्थी ड्रॉप आउट ना हो और अपनी पढाई जारी रखे सके। देविंद्र सिंह और निक्की का संस्था प्रधान संजू नेहरा ने सम्मान किया और कहा कि देवेंद्र और निक्की की सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

इस मौके पर प्रिंसिपल मोनिका पालीवाल, व्याख्याता संदीप कुमार, हरिश कुमार, वरिष्ठ अध्यापक महावीरप्रसाद सैनी, ताराचंद डूडी, रामलखन सैनी, सतीश कुमार पालीवाल, अध्यापक जीवनराम, रमेशचंद्र शर्मा, अमनकुमार, शारीरिक शिक्षक कुलदीप, कंप्यूटर अनुदेशक मनोज कुमार कुलदीप, विद्यालय सहायक शर्मिला व सुमन शर्मा उपस्थित रहे। इस मौके पर दोनों विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें संस्था प्रधान संजू नेहरा और स्टाफ सदस्यों द्वारा समय-समय पर दी गई गाइडेंस ही सफलता का मुख्य आधार रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77