[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ी पहल, ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट’ हुई रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ी पहल, ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट’ हुई रवाना

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ी पहल, ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट’ हुई रवाना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : अब नवलगढ़ की सड़कों पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा दस्ते तैनात रहेंगे। शुक्रवार को घूमचक्कर इलाके से विधायक विक्रम सिंह जाखल ने महिला सुरक्षा को समर्पित ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यूनिट के जरिए अब महिलाओं पर बुरी नजर रखने वालों की खैर नहीं होगी।

‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट’ में दो स्कूटियां शामिल की गई हैं, जिनमें प्रत्येक पर दो महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। यह महिला पुलिसकर्मी स्कूटी पर शहर की मुख्य सड़कों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त करेंगी और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करेंगी।

इस मौके पर डीवाईएसपी राजवीर सिंह और थानाधिकारी सीआई सुगन सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह यूनिट न केवल महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखेगी।

इस पहल को लेकर आमजन में खासा उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि इस यूनिट के जरिए महिलाओं को अब पहले से ज्यादा सुरक्षित माहौल मिलेगा।

सहायता के लिए डायल करें – 1090
कालिका यूनिट से जुड़ी किसी भी तरह की सहायता या शिकायत के लिए नागरिक महिला हेल्पलाइन 1090 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77