[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के मनोनयन हेतु प्राप्त आवेदनों के दस्तावेज सत्यापन गुरुवार से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के मनोनयन हेतु प्राप्त आवेदनों के दस्तावेज सत्यापन गुरुवार से

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के मनोनयन हेतु प्राप्त आवेदनों के दस्तावेज सत्यापन गुरुवार से

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : नागरिक सुरक्षा विभाग, चूरू में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के मनोनयन हेतु जिले में इच्छुक आवेदकों से प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन गुरुवार, 03 जुलाई से जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में किया जाएगा। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर प्राप्त आवेदनों व अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए कमेटी गठित की है तथा गुरुवार, 03 जुलाई से निर्धारित समयानुसार दस्तावेज सत्यापन के निर्देश दिए हैं। एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि 03 जुलाई से 06 जुलाई तक सवेरे 10 बजे से सांय 05 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दस्तावेज सत्यापन का कार्य किया जाएगा। प्रतिदिन 300 आवेदन पत्रों में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। उन्होंने आवेदकों से निर्धारित समयानुसार दस्तावेज सत्यापन हेतु अपने मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin