केंद्रीय मंत्री शेखावत ने चिड़ावा में की कार्यकर्ताओं से मुलाकात:शेखावाटी के पर्यटन विकास पर जोर, धार्मिक सर्किट बनाने की योजना
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने चिड़ावा में की कार्यकर्ताओं से मुलाकात:शेखावाटी के पर्यटन विकास पर जोर, धार्मिक सर्किट बनाने की योजना
चिड़ावा : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चिड़ावा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। झुंझुनूं से दिल्ली जाते समय वे शेखावाटी डिफेंस एकेडमी के सामने रुके। भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। शेखावत ने पिलानी विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शेखावाटी का इतिहास समृद्ध है। इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की जरूरत है। केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर यहां धार्मिक और पर्यटन सर्किट विकसित करने पर काम करेगी। बैठक में भाजपा के कई स्थानीय नेता मौजूद थे। इनमें चिड़ावा शहर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी, पिलानी शहर मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत और डुलानिया मंडल अध्यक्ष होशियार सिंह शर्मा शामिल थे। युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा समेत कई पार्षद और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2100867


