[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेताजी भोलाराम सैनी की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नेताजी भोलाराम सैनी की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

नेताजी भोलाराम सैनी की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : कस्बे के सैनी समाज संस्था की ओर से रविवार को सैनी छात्रावास में संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्व. नेताजी भोलाराम सैनी की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी समाज संस्था के वर्तमान अध्यक्ष एवं नवलगढ़ नगरपालिका के चेयरमैन सुरेन्द्र सैनी ‘फूलवाला’ ने की।

कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों ने नेताजी भोलाराम सैनी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके समाजहित में किए गए कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी भोलाराम सैनी का जीवन समाज सेवा, संगठन और संघर्ष को समर्पित रहा, उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर डॉ. नवल किशोर सैनी, सेवानिवृत्त एक्सईएन मूलचंद सैनी, संस्था के पूर्व अध्यक्ष हरीराम सैनी, राधेश्याम सैनी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सैनी, राजकुमार सैनी, भारत स्काउट गाइड के प्रधान मुरलीमनोहर चोबदार, बंशीधर सैनी सिंगोदिया, हरिराम जमालपुरिया, शेखर सैनी, सांवरमल सैनी, राजेन्द्र पापटवान, सुशील कुमार सैनी, पंकज सैनी, अंकित सैनी, राहुल सैनी, दीपक सैनी, सूर्यप्रकाश सैनी, सोनू सैनी, दिनेश कुमार सैनी, वीरेन्द्र कुमार सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सैनी ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार प्रकट किया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin