[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी प्रीमियर लीग-6: सेमीफाइनल मुकाबलों में संजू ज्वैलर्स व जग्गा रेडी की टीमों ने मारी बाज़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

शेखावाटी प्रीमियर लीग-6: सेमीफाइनल मुकाबलों में संजू ज्वैलर्स व जग्गा रेडी की टीमों ने मारी बाज़ी

शेखावाटी प्रीमियर लीग-6: सेमीफाइनल मुकाबलों में संजू ज्वैलर्स व जग्गा रेडी की टीमों ने मारी बाज़ी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

कोलसिया : एचएमटी ग्रुप कोलसिया के तत्वावधान में आयोजित शेखावाटी प्रीमियर लीग-6 (2025) रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार रात को कोलसिया के सीताराम शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में खेले गए। मुकाबलों में रोमांच, प्रतिस्पर्धा और दर्शकों की भारी भीड़ ने माहौल को उत्साह से भर दिया।

पहला सेमीफाइनल मुकाबला संजू ज्वैलर्स बाय (वीर भूमि झुंझुनूं) और एचएमटी ग्रुप कोलसिया (शिवानी हरियाणा) के बीच हुआ। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए संजू ज्वैलर्स ने 121 रन बनाए, जिसमें सबसे अधिक रन अजीत कड़वासरा ने बनाए। जवाब में एचएमटी ग्रुप कोलसिया की टीम 74 रन ही बना सकी। संजू ज्वैलर्स ने यह मैच 47 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच शोयल को घोषित किया गया।

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पूनम ज्वैलर्स कोलसिया (राज नवलपुरा जयपुर) और जग्गा रेडी (फतेहपुर) की टीमें आमने-सामने हुईं। पूनम ज्वैलर्स की टीम पहले खेलते हुए केवल 33 रन ही बना सकी। जवाब में जग्गा रेडी की टीम ने मात्र चार ओवर में लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले के मैन ऑफ द मैच नरेन्द्र रहे।

खिलाड़ियों से परिचय एवं प्रोत्साहन के लिए पूर्व भामाशाह हेमंत दूत, परसरामपुरा सरपंच करणी राम, पवन पारस, ताराचंद खेदड़, विजेंद्र रेपस्वाल, श्यामसुंदर पारीक सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। उन्होंने खेल को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विकास दूत, दिनेश दूत, किशोर सोनी, राजेश दूत, श्यामसुंदर सोनी, कमलदास महाराज, अभिषेक शर्मा, विशाल कुमावत, कपिल कुमावत, रणजीत सूनिया, आकाश जांगिड़, विकास कुमावत, सुभाष मूण्ड, चेतन दूत, रोहिताश, अनिल बेरवाल, सचिन दूत, सुनील सैन, नरेश कुमावत, राहुल कुमावत, प्रवीण कुमावत, विकास सूनिया, अरविन्द सूनिया, ताराचंद कुमावत, रमेश सूनिया, पंकज दूत, सुरेन्द्र दूत, राजेश कुमावत, पंकज सूनिया, विक्रम दूत सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin