[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात

जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 123 वे संस्करण को सुना मन की बात में प्रधानमंत्री ने देश पर थोपे गए आपातकाल के काले अध्याय के दौरान भारत की जनता के राष्ट्रप्रेम और सामर्थ्य की प्रशंसा की। साथ ही उन्होने योग, धार्मिक तीर्थ यात्रा और जगन्नाथ रथ यात्रा के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत की साकार होती अवधारणा पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त देशभर में महिलाओं द्वारा सामाजिक क्षेत्र में निभाई जा रही अग्रणी भूमिका तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु पर्यावरण प्रेमियों के सराहनीय प्रयासो की प्रशंसा की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, कार्यक्रम जिला संयोजक नरेन्द्र काछवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में प्रधानमंत्री जनऔषधी केन्द्र बिसाऊ रोड़ चूरू पर मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम में केन्द्र संचालक राकेश ओझा, विनोद प्रजापत, सीताराम प्रजापत, मोहरसिंह राठौड़, सुनील टकणेत, शंकर नागवान, महेश मिश्रा आदी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में दक्षिण मण्डल में बूथ संख्या 160 पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत के नेतृत्व में कार्यक्रमसुना। कार्यक्रम में कमल सैनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल बालाण, बूथ अध्यक्ष कमल सोनी, मण्डल उपाध्यक्ष गजानंद गौड़, हुणताराम पापटाण सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में बूटिया मण्डल में मण्डल अध्यक्ष विजय कुमार कस्वां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने मन की बात सुनी कार्यक्रम में बाबूलाल, चेतन संतलाल मागीलाल, कुन्दन विनोद, कुम्भाराम, उगमसिंह, विरेन्द्र जीवणराम,जयकिशन ,दौलतराम, देवकरण, लेखुराम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89