घर आश्रम में कार्यकारिणी की बैठक:मासिक स्वास्थ्य जांच और डाइट चार्ट बनाने का निर्णय, सेवा साथियों को दिए निर्देश
घर आश्रम में कार्यकारिणी की बैठक:मासिक स्वास्थ्य जांच और डाइट चार्ट बनाने का निर्णय, सेवा साथियों को दिए निर्देश
नीमकाथाना : नीमकाथाना बाइपास स्थित अपना घर आश्रम में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। आश्रम अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आश्रम की सेवा व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। आश्रम सचिव संदीप चौधरी और वित्त सचिव संजीव मोदी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आश्रम में रह रहे प्रभु जनों की देखभाल को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए हर महीने फिजिशियन डॉक्टर से स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी। साथ ही प्रभु जनों के लिए विशेष डाइट चार्ट भी तैयार किया जाएगा।
कार्यकारिणी ने सेवा साथियों को प्रभु जनों की साफ-सफाई और अन्य कार्यों के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। सभी सदस्यों ने आश्रम में नियमित रूप से विजिट करने का निर्णय लिया। बैठक में सोहनलाल सैनी, मोहन सैनी, गणेश मोदी, विष्णु बंसल, अजय सैनी, अनिता गोयल, तारा सोमानी और आश्रम मैनेजर विवेक सहित सभी सेवा साथी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2095194


