[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में युवक को सांप ने डसा:खेत में कर रहा था तारबंदी, डीबी अस्पताल में चल रहा इलाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में युवक को सांप ने डसा:खेत में कर रहा था तारबंदी, डीबी अस्पताल में चल रहा इलाज

चूरू में युवक को सांप ने डसा:खेत में कर रहा था तारबंदी, डीबी अस्पताल में चल रहा इलाज

चूरू : चूरू में परिजनों के साथ खेत में तारबंदी करवाने गए युवक के पैर में जहरीले सांप ने डस लिया। जिससे युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने तुरन्त पहले युवक को धार्मिक स्थल पहुंचाया, जहां उसका झाड़ फूंक किया गया। फिर इसके बाद युवक को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। जहां युवक का इलाज किया गया।

अस्पताल में मेहरी राजवियान निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा परिवार के लोगों के साथ कोहिणा और मेहरी राजवियान की रोही में स्थित खेत में सुबह जल्दी तारबंदी करवाने गया था। तभी अचानक उसके पैर की उंगली पर किसी जहरीले सांप ने डस लिया। पैर में जलन लगने पर उसने परिजनों को बताया और घाव देखा।

युवक को तुरन्त निजी वाहन से पहले कोहिणा स्थित धार्मिक स्थल लेकर गए। जहां युवक का झाड़ फूंक किया गया। इसके बाद परिजनों ने तुरन्त युवक को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया गया। फिलहाल युवक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। जहां उसका इलाज जारी है। युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77