[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय झुंझुनूं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय झुंझुनूं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय झुंझुनूं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : तकनीकी शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा केंद्रीयकृत प्रवेश के अंतर्गत जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय झुंझुनूं आबूसर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है ।महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10.7.2025 है । द्वितीय वर्ष (पार्श्व प्रवेश )में प्रवेश हेतु न्यूनतम योग्यता आईटीआई, डिप्लोमा, 12वीं विज्ञान, गणित, उत्तीर्ण है तथा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5.7.2025 है।

प्रधानाचार्य मोतीलाल आलडिया ने बताया कि राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय झुंझुनूं में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, शाखाओं में प्रवेश दिया जा रहा है। प्रवेश की विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.dte.rajasthan.gov.in से अथवा महाविद्यालय से प्राप्त की जा सकती है। प्रवेश हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। ई-मित्र या स्वयं की एसएसओ आईडी से HTE पोर्टल पर फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं ।प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संस्थान में आकर प्रवेश प्रभारी रुड सिंह प्रवक्ता गणित से प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाचार्य मोतीलाल आलडिया ने बताया कि संस्थान में नॉन इंजीनियरिंग की ब्यूटी कल्चर शाखा में भी प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77