[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला परिषद में भाजपा की बैठक करने का कांग्रेस ने किया विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला परिषद में भाजपा की बैठक करने का कांग्रेस ने किया विरोध

जिला परिषद में भाजपा की बैठक करने का कांग्रेस ने किया विरोध

झुंझुनूं : जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को भाजपा की बैठक का कांग्रेस ने विरोध जताया है।शनिवार को कांग्रेस ने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए इस मामले की जांच करवाने, दोषियों पर कार्रवाई करने तथा बैठक के दौरान जो सरकारी सुविधाएं काम ली गई है उसका पैसा वसूल करने की मांग की गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि हाल ही में भाजपा की जिलाध्यक्ष बनीं है। जिन्होंने जिला परिषद को पार्टी का कार्यालय बनाने की कोशिश की है। उन्होंने बिना किसी की परमिशन के गलत तरीके से ना केवल जिला परिषद के सभागार में भाजपा की बैठक की है। बल्कि जिला परिषद की सुविधाओं का भी दुरूपयोग किया है। जो एक अच्छी परंपरा नहीं है। उन्होंने मुख्य सचिव तथा पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को भी अपनी शिकायत की प्रति भेजी है और कहा है कि इस मामले में दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के साथ-साथ जो सरकारी सुविधाओं का उपयोग एक राजनैतिक पार्टी की बैठक करने में किया गया है उसकी राशि वसूल की जाए।

सुंडा ने अपनी शिकायत में बताया है कि जिला परिषद के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बैठक कर अपनी राजनैतिक चर्चा की। जो कतई उचित नहीं मानी जा सकती। इस दौरान सभागार के लाइट, पंखें, एयर कंडीशन और माइक सिस्टम आदि का उपयोग किया गया है। इसलिए बिना कोई सक्षम स्वीकृति के आयोजित हुई बैठक के आयोजकों और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई कर इनसे सरकारी सुविधाओं और सेवाओं के उपयोग से जुड़ी राशि वसूलों की जाए एवं पाबंद किया जाए कि भविष्य में किसी भी प्रकार की राजनैतिक गतिविधि और राजनैतिक दल की बैठक के लिए जिला परिषद, जिला परिषद का कोई कक्ष या फिर जिला परिषद के सभागार का उपयोग नहीं हो। इस दौरान प्रवक्ता कांग्रेस संतोष सैनी, प्रवक्ता सहबाज फारूकी, मो.सलीम फिरोज खान, प्रशांत जोशी, राकेश सुण्डा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet