[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में समरसता संगम व प पू बालासाहेब देवरस समरसता सम्मान समारोह आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में समरसता संगम व प पू बालासाहेब देवरस समरसता सम्मान समारोह आज

शाकंभरी रोड पर आनंद श्री चेतना केंद्र परिसर में आयोजित होगा सम्मान समारोह, समरसता सम्मान समारोह को लेकर तैयारियां पुरी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां

उदयपुरवाटी : कस्बे के शाकंभरी रोड़ पर स्थित आनंद श्री चेतना केंद्र परिसर में आज शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक बालासाहेब देवरस समरसता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। डॉक्टर लोकेश सिंह शेखावत ने बताया कि कल प्रातः 9:00 बजे से 1:00 तक समरसता पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन होगा जो साध्वी योग श्रीनाथ एवं बहन सुनीता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के सानिध्य में आयोजित होगा। डॉक्टर लोकेश सिंह शेखावत के अनुसार 51 जोड़े पांच पारियों में भाग लेंगे। कार्यक्रम का संचालन बजरंग लाल सोनी एवं किशनपाल सिंह व गायत्री परिवार की टीम द्वारा किया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे से 2:30 तक समरसता सहभोजप्रसाद का आयोजन होगा। दोपहर 2:30 बजे से 4:30 तक समरसता संगीत व भजन का आयोजन होगा। सांय 4:30 से 5:00 बजे तक लोकार्पण कार्यक्रम सभी अतिथियों द्वारा चेतन मुख्य द्वार,चेतन आनंद श्री भवन, चेतन चित्रालय, चेतना चिकित्सा परामर्श कक्ष एवं चेतना हुंकार मंच संपन्न होगा। सांय 5:00 बजे से 7:00 तक पुण्य स्मरण सन्यास संकल्प व प. पू बालासाहेब देवरस समरसता सम्मान समारोह संपन्न होगा। कल आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77