[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान का अपहरण कर मारपीट:खेत से उठा ले गए 5 लोग, पानी के कुंड में लटकाया, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

किसान का अपहरण कर मारपीट:खेत से उठा ले गए 5 लोग, पानी के कुंड में लटकाया, मामला दर्ज

किसान का अपहरण कर मारपीट:खेत से उठा ले गए 5 लोग, पानी के कुंड में लटकाया, मामला दर्ज

सादुलपुर : राजगढ़ में एक किसान के साथ अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। गांव महलाना दिखनादा के रहने वाले रामकरण नायक (35) ने बताया कि 25 जून को शाम 6:30 बजे वह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के सुभाष और अनिल बोलेरो जीप में आए। दोनों ने उन्हें जबरदस्ती जीप में डाला और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी उन्हें एक खेत में ले गए। वहां जबरदस्ती शराब पिलाई और मारपीट की। इसके बाद उन्हें गांव ओजरिया के बस स्टैंड पर ले गए। वहां तीन और युवक जीप में सवार हुए। इनमें से एक को राजेश के नाम से पुकारा जा रहा था। सभी आरोपी रात भर जीप में घुमाते रहे और मारपीट करते रहे। रात करीब 1 बजे राजगढ़ बाईपास के पास एक खेत में ले गए। आरोपियों ने पीड़ित के गले में तौलिया डालकर खेत के कुंड में लटका दिया। इसी दौरान किसी वाहन की लाइट दिखी तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77