[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस को मिला गवर्नमेंट कॉलेज और एएसपी कार्यालय:भाजपा युवा मोर्चा ने किया विधायक का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस को मिला गवर्नमेंट कॉलेज और एएसपी कार्यालय:भाजपा युवा मोर्चा ने किया विधायक का सम्मान

रींगस को मिला गवर्नमेंट कॉलेज और एएसपी कार्यालय:भाजपा युवा मोर्चा ने किया विधायक का सम्मान

रींगस : खंडेला विधानसभा क्षेत्र में 201 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विधायक सुभाष मील के सौंथलिया स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने विधायक का फूल मालाओं, साफा और मिठाई के साथ स्वागत किया। विधायक मील ने कहा कि वे क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रहे हैं। उनका प्रयास है कि खंडेला विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य हों। इससे वे क्षेत्रवासियों की उम्मीदों पर खरे उतर सकें।

भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा और आंची देवी जांगिड़ ने बताया कि विधायक ने रींगस में गवर्नमेंट कॉलेज की स्थापना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्वीकृति और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उप जिला अस्पताल में उन्नयन हुआ है। साथ ही पेयजल योजना के लिए बड़ी राशि भी स्वीकृत करवाई गई है। कार्यक्रम में आशा देवी शर्मा, राम अवतार कीकरतला, रिछपाल निठारवाल सहित भाजपा युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77