[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में शव की सूचना पर पहुंची पुलिस:कट्टे को खोला तो निकला कुत्ते का शव; रुपाणा धाम आईटीआई के पास की घटना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में शव की सूचना पर पहुंची पुलिस:कट्टे को खोला तो निकला कुत्ते का शव; रुपाणा धाम आईटीआई के पास की घटना

सीकर में शव की सूचना पर पहुंची पुलिस:कट्टे को खोला तो निकला कुत्ते का शव; रुपाणा धाम आईटीआई के पास की घटना

सीकर : सीकर जिले के पलसाना क्षेत्र में एक घटना ने सभी को चौंका दिया। खंडेला रोड पर रुपाणा धाम आईटीआई के पास प्लास्टिक के कट्टे में शव होने की सूचना पर रानोली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव की खबर फैलते ही आस-पास के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। लेकिन, जब कट्टे को खोला गया तो उसमें कुत्ते का शव निकला। पुलिस की माने तो किसी ने शरारत की है और अब उसकी तलाश भी की जा रही है।

कट्टा खोला तो मृत कुत्ता निकला

पुलिस को सूचना मिली थी कि खंडेला रोड पर एक संदिग्ध प्लास्टिक कट्टा पड़ा है, जिसमें शव होने की आशंका है। सूचना पर थाना प्रभारी सोहनलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कट्टे को देखकर पहले तो हत्या की आशंका जताई गई, लेकिन जब पुलिस ने सावधानी से कट्टा खोला तो उसमें मृत कुत्ता निकला। यह देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।

कुत्ते का शव किसने और क्यों डाला

अब इस संबंध में पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि कट्टे में कुत्ते का शव किसने और क्यों डाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या अधिक है,और हो सकता है कि किसी ने शरारत या अन्य कारणों से ऐसा किया हो।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77