[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय बीडीके अस्पताल में विश्व नशामुक्ति दिवस पर कार्यशाला आयोजित : नशामुक्ति की शपथ ली गई ‌


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय बीडीके अस्पताल में विश्व नशामुक्ति दिवस पर कार्यशाला आयोजित : नशामुक्ति की शपथ ली गई ‌

राजकीय बीडीके अस्पताल में विश्व नशामुक्ति दिवस पर कार्यशाला आयोजित : नशामुक्ति की शपथ ली गई ‌

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में विश्व नशामुक्ति दिवस पर कार्यशाला आयोजित की गई ‌। कार्यशाला के मुख्य अतिथि एडीजे महेंद्र सोलंकी एवं विशिष्ट अतिथि पीएमओ डॉ जितेन्द्र भाम्बू रहे। मुख्य अतिथि एडीजे महेंद्र सोलंकी ने बताया कि युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, युवाओं की नशे के कारोबार में संलिप्तता, अपराध में बढ़ती भागीदारी चिंताजनक है। नशामुक्ति हेतु स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहकर्मियों एवं समाज को प्रेरित करना चाहिए। सीमावर्ती जिलों में युवाओं में नशे की शुरुआत से लेकर आदतन हो जाना गंभीर समस्या है। परिवारजनों, समाज का योगदान अति आवश्यक है।

पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जितेन्द्र भाम्बू ने बताया कि नशे की शुरुआत सामान्यतः निशुल्क एवं एकबार प्रयास करने के नाम पर होती है। धीरे-धीरे यही प्रवृत्ति आदत में बदल जाती है ‌। और नशावृत्ति अपराध की ओर धकेलती जाती है। डॉ भाम्बू ने बताया कि पाश्चात्य संस्कृति की तर्ज पर महिलाओं में भी नशे की प्रवृत्ति बढ़ी है। जो गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं के लिए गंभीर बिमारियों का कारण बनती है ‌। जागरूकता के अभाव में युवा पीढ़ी नशे के चंगुल में फंस जाती है। नशे की आपूर्ति नहीं होने पर अपराध जगत की तरफ बढती है ‌।

एन एम एच पी के नोडल अधिकारीम डॉ कपूर थालौर ने बताया कि जागरूकता की मुहिम से नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। प्रधानाचार्य आबिदा खान ने नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान आर एम ओ डॉ सिद्धार्थ शर्मा, डॉ विजय झाझडिया, डॉ दीपक देवठिया, ओमप्रकाश जांगीड़, आबिदा खान, अजना, पूनम भास्कर, पूनम डांगी, मंजू कटारिया समेत प्रशिक्षु नर्सिंग विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रशिक्षु नर्सिंग विद्यार्थियों ने नशा नही करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin