बलाल गांव में ट्रांसफार्मर की मांग:किसानों ने AEN कार्यालय पर किया प्रदर्शन, कहा- 10 दिन में समाधान नहीं होने पर घेराव की दी चेतावनी
बलाल गांव में ट्रांसफार्मर की मांग:किसानों ने AEN कार्यालय पर किया प्रदर्शन, कहा- 10 दिन में समाधान नहीं होने पर घेराव की दी चेतावनी
सरदारशहर : सरदारशहर में अखिल भारतीय किसान सभा ने बलाल गांव में ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर AEN कार्यालय पर बुधवार को प्रदर्शन किया। किसान सभा के नेता कॉमरेड रामकृष्ण छींपा ने बताया कि एक साल से ग्रामीणों को 63 एचपी का ट्रांसफार्मर नहीं मिला है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वहीं एईएन कार्यालय में समाधान नहीं निकलने पर किसान कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। AEN के कार्यालय छोड़कर जाने के बाद किसान XEN कार्यालय पहुंचे। जहां वार्ता के दौरान 10 दिन में ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन मिला है। तहसील अध्यक्ष भगवानराम जाखड़ ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस दौरान प्रदर्शन में तहसील मंत्री काशीराम सारण, SFI के जिला महासचिव संदीप भारतीय, भेरूलाल मुंड, हरचंद मुंड, भरत कुमार, लालचंद, रतिराम, मामराज मुंड, अनिल बरोड़, रायसिंह नेहरा और विष्णु मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034223


