[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू के कांग्रेसजनों ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर विभिन्न मसलों पर चर्चा की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू के कांग्रेसजनों ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर विभिन्न मसलों पर चर्चा की

कांग्रेस की रीति-नीतियों से युवाओं को जोड़ें : गहलोत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय से कांग्रेस जनों के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके निवास पर ‌ पुष्प भेंट कर मुलाक़ात की और विभिन्न मसलों पर चर्चा की। चूरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान, पार्षद शाहरुख खान, पार्षद प्रतिनिधि नुमान सैय्यद, ज़ाकिर झरियावाला, भंवरलाल सैन आदि ने मुलाकात के दौरान चूरू जिले की राजनीतिक विषयो पर चर्चा कर निकाय और पंचायतों में परिसीमन में पक्षपात से अवगत करवाते हुए बताया कि भाजपा सरकार के इशारे पर अधिकारियों द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मनमानी की जा रही है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने कहा आमजन, बिजली, पानी, चिकित्सा और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से काफी पीड़ित हैं। यह आमजन से जुड़े गम्भीर मुद्दे हैं, इन पर गहलोत का ध्यान आकर्षित करवाया।इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि देश इस समय संक्रमण काल से गुजर रहा है। विभाजनकारी ताकतें सत्ता में हैं और देश को जाति-धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है। हमारे नेता राहुल गांधी समय समय पर इन मसलों को उठा रहे हैं, उनसे जनता को अवगत करवाएं और कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों से युवाओं को जोड़ें।गहलोत ने कहा कि आने वाले निकाय और पंचायतों चुनावों में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी का परचम लहराए, इसके लिए सब लोग मिलकर काम करें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77