मंगलवार को बीबासर में लगेगा बाल आधार नामांकन शिविर
मंगलवार को बीबासर में लगेगा बाल आधार नामांकन शिविर
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : बच्चों के शत प्रतिशत आधार नामांकन किये जाने के संबंध में झुंझुनूं उपखण्ड की ग्राम पंचायतो में 0 से 5 वर्ष के बच्चों के आधार नामांकन तथा आधार धारकों के मोबाईल नम्बर अपडेशन के कार्य के लिए 10 बजे से सांय 5 बजे तक बाल आधार शिविर का आयोजन किया जायेगा। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के ब्लॉक प्रोग्रामर विनोद कुमार सैनी ने बताया कि 25 जून को भा०नि०रा० गाँ० सेवा केन्द्र, बीबासर में शिविर आयोजित किया जाएगा।
बच्चे का नया आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति, बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में माता / पिता में से जिसके आधार नम्बर जुड़े हुए है उसको बच्चे के साथ स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य, माता/पिता जो बच्चे के साथ उपस्थित हो रहा है उसके आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। नया बाल आधार नामांकन निःशुल्क रहेगा। वहीं केन्द्र पर आधार में मोबाईल नम्बर अपडेट की सुविधा शुल्क 50 रूपये पर उपलब्ध रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2041715


