जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा:एक व्यक्ति घायल, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा:एक व्यक्ति घायल, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
खेतड़ी : खेतड़ी में धोबी घाट स्थित जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति को चोटें आईं। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थानाधिकारी कैलाश चंद के अनुसार, वार्ड 13 के बलवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने धोबी घाट के पास जमीन खरीदी थी। वे चारदीवारी के लिए जेसीबी से सफाई करवा रहे थे। इसी दौरान सुरेंद्र की लड़कियां गालियां देने लगीं। फिर सुरेंद्र के परिवार ने हमला कर गजानंद कुमावत को घायल कर दिया।
दूसरे पक्ष की विजेता जलंद्रा ने बताया कि माइनिंग रोड पर उनका 900 वर्ग गज का प्लॉट है। उनका इस पर पहले से कब्जा है। मोड़ी निवासी संजय वहां जेसीबी चला रहा था। गजानंद कुमावत और उसके दो साथी मौके पर थे। जब जेसीबी चलाने का कारण पूछा तो उन्होंने महिपाल द्वारा भेजने की बात कही। इसके बाद उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और मारपीट शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। घायल गजानंद को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042444


