[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में एसबीआई खाताधारक के साथ साइबर ठगी, लिंक भेज कर खाते से उड़ाए 25 हजार रुपए, पीड़िता 2 महीने से लगा रही है बैंक के चक्कर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में एसबीआई खाताधारक के साथ साइबर ठगी, लिंक भेज कर खाते से उड़ाए 25 हजार रुपए, पीड़िता 2 महीने से लगा रही है बैंक के चक्कर

पिलानी में एसबीआई खाताधारक के साथ साइबर ठगी, लिंक भेज कर खाते से उड़ाए 25 हजार रुपए, पीड़िता 2 महीने से लगा रही है बैंक के चक्कर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : देश में मोबाइल यूजर्स को सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार प्रत्येक कॉल करने से पहले एक चेतावनी सुनाई जाती है। चेतावनी में बताया जाता है कि साइबर ठगों से सावधान रहें। किसी को भी फोन पर अपना पासवर्ड या अन्य जानकारी शेयर ना करें। बावजूद इसके साइबर फ्रॉड लगातार बढ़ते जा रहे हैं। साइबर ठगी का ताजा मामला पिलानी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक महिला खाताधारक के साथ का सामने आया है।

पीड़िता के खाते से लिंक पर क्लिक करवाकर 25,000 रुपए की रकम उड़ा ली गई। मामले की ऑनलाइन शिकायत बैंक के कस्टमर केयर पोर्टल पर भी दी गई है, पर कोई समाधान नहीं हो पाया। पीड़िता अब 2 महीने से अपनी रकम को वापस पाने के लिए बैंक के चक्कर लगा रही है, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हो रही। जानकारी के अनुसार पिलानी निवासी सुनील कुमार लोहारू रोड़ स्थित एसबीआई बैंक के पास ही इलेक्ट्रिकल आइटम रिपेरिंग का कार्य करते हैं। उनकी पत्नी माया सैनी एक निजी स्कूल में अध्यापिका हैं।

सुनील सैनी ने बताया कि अप्रैल में उनकी पत्नी माया सैनी के पास एसबीआई की लोहारू रोड़ ब्रांच से एक महिला का कॉल आया, जिसमें क्रेडिट कार्ड बनवाने की बात कही गई। बैंक जाकर उन्होंने ममता नामक बैंककर्मी से क्रेडिट कार्ड का फॉर्म भरवाया। इसके कुछ ही दिन बाद कार्ड जारी भी हो गया। 11 अप्रैल को कार्ड से लगभग 5,000 रुपए की कटौती होने पर माया सैनी दोबारा बैंक गई। वहाँ उन्हें उसी बैंककर्मी ममता ने बताया कि कार्ड पर ‘सीसीपी सेवा’ एक्टिवेट हो गई है, और इसे बंद करवाने के लिए कन्फर्मेशन कॉल आएगा, जिसमें आपको मांगी गई जानकारी देनी होगी। 23 अप्रैल को कन्फर्मेशन कॉल आई, जिसके बाद उन्हें एक लिंक भेजा गया और उस पर क्लिक करने को कहा गया।

जैसे ही माया सैनी ने लिंक पर क्लिक किया, उनके खाते से 25,600 रुपए कट गए। उसी दौरान एक और कॉल आया, जिसमें कॉलर ने बताया कि वो एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र से बोल रहा है। कॉलर ने पूछा कि क्या आपने पैसे निकाले हैं। मना करने पर बताया गया कि आपके साथ साइबर ठगी हुई है और तुरंत कार्ड को ब्लॉक कर दिया गया। अब 2 महीने से पीड़िता व उसके पति अपना पैसा वापस पाने के लिए बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। बैंक मैनेजर से बात करने पर उन्होंने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि जो भी कार्रवाई होगी, वो क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली बैंककर्मी द्वारा ही की जाएगी। परेशान पीड़ित दम्पति अब इस मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज करवाने की प्रक्रिया में हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77