[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टाइगर ऑफ राजस्थान” फिल्म आनंदपाल पर आधारित जयपुर से रिलीज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीजयपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टाइगर ऑफ राजस्थान” फिल्म आनंदपाल पर आधारित जयपुर से रिलीज

रिलीजिंग के शुभ मूहूर्त में निर्माता निर्देशक अरविंद वाघेला फायर, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, सुरेश मीणा, खनेडा़ क्षितिज कमिश्नर आर सी मीणा देखी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : भरत सिंह कटारिया

जयपुर/ककराना : देश भर में चर्चित रहे आनंदपाल सिंह के जीवन से जुड़े रहस्यों पर आधारित राजस्थानी फिल्म “टाइगर ऑफ राजस्थान ”जयपुर के जेम सिनेमा हॉल में भारी पुलिस सुरक्षा के बीच रिलीज की हुई।फिल्म के निर्देशक अरविंद वाघेला को रिलीज से पहले धमकी भरे फोन कॉल आए थे,सिनेमा हॉल के चारों तरफ पुलिस जाप्ता तैनात किया गया था। 20 साल बाद खुले जेम सिनेमा में यह पहला प्रीमियर शो था।फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही अभिनेत्री नीलम चौधरी,फिल्म निर्माता निर्देशक अरविंद कुमार वाघेला ने आनंदपाल के जीवन को एक मानवीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया है।प्रीमियर मुहूर्त शो में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास,श्री मीन सेना के प्रदेशाध्यक्ष एवं अभिनेता सुरेश मीणा किशोरपुरा ,रावणा राजपूत समाज प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला,पूर्व कमिश्नर व अभिनेता आर. सी. मीणा, क्षितिज कुमार सहित कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की।रिलीज के साथ ही आनंदपाल एनकाउंटर मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। 8 साल का लंबा वक्त गुजरने के बाद भी आनंदपाल एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच का नतीजा नहीं आया है।पिक्चर में आनंदपाल सिंह के अपराध जगत में आने से पहले उनके जीवन की शुरुआत के संघर्षों को दिखाया गया है फिल्म के निर्माता निर्देशक व अन्य कलाकारों ने बताया कि इस फिल्म के लिए कितना संघर्ष उन्हें करना पड़ा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77