[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म:महिला की पांचवीं बार थी डिलीवरी, डॉक्टर बोले- सभी नवजात और उनकी मां स्वस्थ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म:महिला की पांचवीं बार थी डिलीवरी, डॉक्टर बोले- सभी नवजात और उनकी मां स्वस्थ

नीमकाथाना में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म:महिला की पांचवीं बार थी डिलीवरी, डॉक्टर बोले- सभी नवजात और उनकी मां स्वस्थ

नीमकाथाना : झुंझुनूं जिले के लाकु गांव की 32 वर्षीय सुनीता ने नीमकाथाना के जिला अस्पताल में एक साथ तीन बच्चों को जन्म देकर सभी को चकित कर दिया। सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) के जरिए दो बेटियां और एक बेटा जन्मे। खास बात यह रही कि यह पूरी प्रक्रिया बिना किसी जटिलता के सफल रही।

यह सफल डिलीवरी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हेमंत कटारिया की निगरानी में संपन्न हुई। सुनीता को रविवार सुबह अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉ. कटारिया ने बताया कि प्रसूता और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं।

उन्होंने बताया कि सुनीता का इलाज प्रारंभ से ही जिला अस्पताल में चल रहा था और चिकित्सकों की टीम ने लगातार उनकी नियमित जांच और निगरानी की। चिकित्सकों का लक्ष्य नॉर्मल डिलीवरी करवाना था, जिसमें वे सफल रहे।

सुनीता की पांचवीं डिलीवरी, पहली बार बेटा हुआ

नर्सिंग ऑफिसर मंजू बाला, मोनिका और सुमन ढाका ने जानकारी दी कि यह सुनीता की पांचवीं डिलीवरी है। इससे पहले उनके चार बेटियां थीं। इस बार उन्होंने दो बेटियों के साथ एक बेटे को जन्म दिया है। प्रसव के बाद सुनीता ने डॉक्टर हेमंत कटारिया और उनकी टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा- डॉक्टर ने मेरी नॉर्मल डिलीवरी करवाई। मैं और बच्चे सभी स्वस्थ हैं। पहले से चार बेटियां थीं, अब कुल छह बेटियां और एक बेटा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77