[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीपल्स ग्रीन पार्टी का ग्रीन स्वराज सम्मेलन संपन्न हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पीपल्स ग्रीन पार्टी का ग्रीन स्वराज सम्मेलन संपन्न हुआ

सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक गुलामी से आजादी दिलाने के लिए करेंगे क्रांति : डॉ सुधांशु

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर पीपल्स ग्रीन पार्टी का ग्रीन स्वराज सम्मेलन आज आसेरी सभा भवन में संपन्न हुआ। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पीपल्स ग्रीन पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधांशु ने संबोधित किया ।

डॉ सुधांशु ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति के वर्तमान भ्रष्ट, वंशवादी, जातिवादी, मजदूर और किसान विरोधी सिस्टम को बदलने के लिए पीपल्स ग्रीन पार्टी की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि ग्रीन स्वराज राजनीति का एक ईमानदार आंदोलन है जो देश की आर्थिक बदहाली को समाप्त करके, देश के युवाओं को शैक्षणिक और आर्थिक न्याय दिलवाने के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है, भारत के वर्तमान राजनीतिक सिस्टम ने युवाओं और महिलाओं को गुमराह करने का काम किया है। देखा जाये तो सरकार ने चंद अमीरों के हाथों में और विदेशी कर्ज के चलते देश को आर्थिक गुलामी की ओर धकेल दिया है। आर्थिक गुलामी के दबाव में वर्तमान सरकार ने हमारी सेनाओं को पाकिस्तान को समाप्त करने के अंतिम युद्ध में संपूर्ण विजय प्राप्त करने से रोक दिया है। देश के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण समय क्या हो सकता है कि सरकार ने भारतीय सेना को पाकिस्तान पर संपूर्ण विजय पथ पर बढ़ने से रोक दिया। पीपल्स ग्रीन पार्टी देश की सशस्त्र सेनाओं को सलाम करती है। डॉ सुधांशु ने आगे बताया कि वर्तमान सरकार पूरे विश्व को प्रदूषण के खतरे में डालने का काम कर रही है।

देश के पहाड़ों, जंगलों को नष्ट करने का घृणित काम कर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। राजस्थान के प्रभारी एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवरलाल नायक ने कहा कि इस समय राजस्थान सांप्रदायिक हिंसा और शोषण से पीड़ित है। सरकार ने जातिय विसंगतियां और मतभेद जानबूझकर फैला रखीं हैं। इस तरह से झूझ रहे हर वंचित तबके के साथ डॉ सुधांशु के नेतृत्व में पीपल्स ग्रीन पार्टी सदैव खड़ी रहेगी। राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ तन्मय ने कहा कि पीपल्स ग्रीन पार्टी भ्रष्टतंत्र और सरकार की खामियों को जनता के सामने उजागर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सम्मेलन में सतीश नागपाल, किशन लाल सैनी, जयप्रकाश भादू आदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इससे पहले कुलवंत कौर, आलम अली, किशन सैनी, जय प्रकाश भादू, पूजा खन्ना आदि कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77