[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया:नेहरू पार्क में हुआ आयोजन, 300 से ज्यादा लोगों ने किया योगाभ्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया:नेहरू पार्क में हुआ आयोजन, 300 से ज्यादा लोगों ने किया योगाभ्यास

नीमकाथाना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया:नेहरू पार्क में हुआ आयोजन, 300 से ज्यादा लोगों ने किया योगाभ्यास

नीमकाथाना : नीमकाथाना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन राज्य सरकार और आयुर्वेद विभाग के तत्वाधान में नेहरू पार्क में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम भगीरथ शाख, एसडीएम राजवीर यादव और तहसीलदार अभिषेक सिंह ने भगवान धन्वन्तरि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। ब्लॉक आयुर्वेदिक अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया-मुख्य समारोह में 300 से अधिक लोगों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। इनमें अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक शामिल थे। सब जेल में जेलर रमेश पुरोहित के नेतृत्व में कैदियों को योग करवाया गया। कार्यक्रम में एएसपी, डीएसपी सहित पुलिसकर्मियों ने भी योग किया। इसके अलावा उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय के कर्मचारी, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और नगर पालिका के कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। गणमान्य नागरिकों की भागीदारी से कार्यक्रम सफल रहा।

Related Articles