[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व योग दिवस पर फतेहपुर में उमड़े लोग:बुद्धगिरी मठ में 2 घंटे तक चला योग शिविर, योग गुरु ने बताया स्वस्थ जीवन का महत्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

विश्व योग दिवस पर फतेहपुर में उमड़े लोग:बुद्धगिरी मठ में 2 घंटे तक चला योग शिविर, योग गुरु ने बताया स्वस्थ जीवन का महत्व

विश्व योग दिवस पर फतेहपुर में उमड़े लोग:बुद्धगिरी मठ में 2 घंटे तक चला योग शिविर, योग गुरु ने बताया स्वस्थ जीवन का महत्व

फतेहपुर : फतेहपुर में विश्व योग दिवस शनिवार को उत्साह के साथ मनाया गया। कस्बे के ऐतिहासिक श्री बुद्धगिरी मठ परिसर में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। योग गुरु कमल कुमार सैनी ने दो घंटे तक प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाएं सिखाईं। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इससे व्यक्ति दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जीता है।मठ के महंत दिनेश गिरी महाराज ने भी योगासन किया। उन्होंने बताया कि योग की उत्पत्ति भारतीय ऋषि-मुनियों द्वारा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने विश्व को योग के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में सरकारी विभागों के प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और कस्बे के निवासी शामिल हुए। आज पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है।

Related Articles