[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड 8 में बिना अनुमति के सड़क निर्माण, नियमो को रखा ताक पर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

वार्ड 8 में बिना अनुमति के सड़क निर्माण, नियमो को रखा ताक पर

वार्ड 8 में बिना अनुमति के सड़क निर्माण, नियमो को रखा ताक पर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रुस्तम अली खान

सरदारशहर : वार्ड 8 में इन दिनों बिना नगरपरिषद की स्वीकृति के सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिस पर वार्डवासियों ने नाराज़गी जताई है। पार्षद ने दो दिन पहले हस्ताक्षर करवाते हुए बताया था कि यह कार्य निजी खर्चे पर किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिना पुरानी सड़क तोड़े नई सड़क बनाई जा रही है, जिससे वह ऊंची हो गई है और बारिश में घरों में पानी घुसने का खतरा बन गया है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता और नियमों की अनदेखी की जा रही है। वहीं नगरपरिषद के जेईएन सीताराम मीणा ने कहा कि न तो परिषद ने अनुमति दी है और न ही कोई कार्य आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि सड़कों के निर्माण को लेकर हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सार्वजनिक सम्बोधन में सवाल उठाते कहा था कि पुरानी सड़क को तोड़ें बगैर नई सड़क बनाने से सड़कें ऊंची और घर निचे होते जा रहें हैं। जिसके कारण लोगों के घरों में सड़क का पानी चला जाता है। ऐसे में पुरानी सड़क को तोड़कर नई सड़क का निर्माण होना चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker