[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वर्ण जयन्ती स्टेडियम में 21 जून को होगा 11 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वर्ण जयन्ती स्टेडियम में 21 जून को होगा 11 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने की पूर्व तैयारियों की समीक्षा 

झुंझुनूं : जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग जिला झुंझुनूं के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालय के साथ सम्पूर्ण जिले पर आयोजित होने वाले 11वे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियो व्यापक रूप से अन्तिम चरण में हैं। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने गुरुवार को पूर्व तैयारीयों की समीक्षा की।
आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ जितेन्द्र स्वामी ने बताया कि 11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन स्वर्ण जयन्ती स्टेडियम सहित जिले में 534 स्थलों पर किया जावेगा। योग दिवस में अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं आमजन को नियमित योगाभ्यास हेतु प्रेरित कर स्वस्थ रखने के उद्देश्य से 21 मई से मुख्यालय,उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर के औषधालय,आयुष्मान आरोग्य मंदिर, देव स्थल, पर्यटन स्थल एवं पार्को में नियमित रूप से योगाभ्यास हेतु काउन्ट डाउन जिले के 212 स्थलों पर किया जा रहा है। जिले के चयनित धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर भी 15.06.2025 से नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे।
इस बार के योग दिवस का कार्यक्रम जिले के प्रभारी मंत्री एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत के मुख्य आतिथ्य में  आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस बार योग दिवस का आयोजन 21 धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों पर भी किया जाएगा।
जिला कलक्टर रामावतार मीणा नियमित रूप से प्रतिदिन कार्यक्रम की समीक्षा कर रहें हैं।जिला कलक्टर ने धार्मिक स्थलों पर 7000 प्रतिभागियों, जिला मुख्यालय व ब्लॉक मुख्यालय पर 21600, आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) पर 12,400 एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 84,000 इस प्रकार कुल 1 लाख 25000 प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने बाबत सभी विभागों को निर्देश प्रदान किये।
डॉ. नीतेष सैनी योग चिकित्सक एवं योग समन्वयक आयुर्वेद विभाग ने बताया कि जिला मुख्यालय के कार्यक्रम की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा चुका है। सरकारी होर्डिंग्स एवं यूनीपोल पर फ्लेक्स लगाये जा चुके हैं, जिला कलक्टर की अपील एवं आमन्त्रण पत्रों का वितरण प्रारम्भ किया जा चुका है। 21 जून 2025 को सुबह 6.30 बजे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव प्रसारण हेतु व्यवस्था कर ली गई है।

Related Articles