झुंझुनूं बीजेपी जिला अध्यक्ष को दी बधाई:महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने किया माल्यार्पण, कहा-नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा
झुंझुनूं बीजेपी जिला अध्यक्ष को दी बधाई:महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने किया माल्यार्पण, कहा-नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा

पिलानी : झुंझुनूं बीजेपी की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी का बधाई समारोह जारी है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मानसिंह श्योराण के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उनके निवास पर जाकर माल्यार्पण किया। सरोज मानसिंह श्योराण ने कहा कि जिले में पहली बार किसी महिला को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने इस फैसले के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया। महिला मोर्चा की नेता अनिता जांगिड़ ने कहा कि हर्षिनी के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। साथ ही जनसेवा के प्रति समर्पित रहेगा। श्योराण ने 2025 के स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में पार्टी की जीत का भरोसा जताया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष विमला चौधरी, महामंत्री मंजू चौहान और उपाध्यक्ष ममता शर्मा मौजूद रहीं। उषा कौशिक, सावित्री सैनी, मंजू सैनी और भंवरी शेखावत समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।