कमल मुरारका की 80वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित
कमल मुरारका की 80वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : अलायंस क्लब और सामाजिक संस्था संजीवनी द्वारा प्रसिद्ध उद्योगपति व राजनीतिज्ञ स्व. कमल मुरारका की 80वीं जयंती जांगिड़ अस्पताल में मनाई गई। कार्यक्रम में अतिथियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने की।
मुख्य वक्ताओं ने मुरारका के सामाजिक, राजनीतिक व औद्योगिक योगदान को याद करते हुए बताया कि वे नवलगढ़ के सच्चे सपूत थे। उन्होंने नगरपालिका भवन, सीवरेज योजना, सड़क निर्माण, स्कूल और गौशाला सहित कई विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में रामावतार सबलानिया, मुरली मनोहर चौबदार, डॉ. मनीष जांगिड़, सीताराम वर्मा, पंकज शाह सहित अनेक गणमान्यजन व अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042508


