भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी का मुकुंदगढ़ में जोरदार स्वागत
भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी का मुकुंदगढ़ में जोरदार स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
मुकुंदगढ़ : नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी का मुकुंदगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा के नेतृत्व में भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पार्टी का दुपट्टा और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सभी ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। कुलहरी ने भी भरोसा दिलाया कि वे हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच रहकर सबको साथ लेकर कार्य करेंगी। कार्यक्रम में घनश्याम शर्मा, गोविंद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, कुलदीप सांखला, मनोज गोयल, प्रकाश जांगिड़, नितिन योगी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।